पाकुड़

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिये सख्त निर्देश

SP gave strict instructions in the monthly crime meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में 10 जनवरी 2026 को मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिसंबर माह में दर्ज 93 कांडों के विरुद्ध 106 कांडों के निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। चोरी, गृहभेदन व छिनतई की रोकथाम हेतु रात्रि गश्ती व सघन जांच अभियान तेज करने, अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित छापेमारी करने तथा नशामुक्ति, साइबर अपराध, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा व सड़क सुरक्षा पर स्कूल–कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गये। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु वाहन जांच, हेलमेट/सीटबेल्ट, ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, दागी व गुंडा पंजी अद्यतन कर निगरानी, उच्च न्यायालय के गिरफ्तारी संबंधी निर्देशों का अनुपालन, आगामी त्योहारों/मेलों में विधि- व्यवस्था, नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन व एंटी-क्राइम चेकिंग तथा थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button