अमेठी
बसपा की बैठक आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के जिले और विधान सभा कमेटियों के सभी पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को एक बजे से विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में बुलाई गई है।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों की पूरी रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है।

