भरत पुर

खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में कौलारी थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान गाव में फैली अफरातफरी के बीच कोलारी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरसिंहगढ़ गांव में सीताराम और जगदीश पक्ष के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। घायलो के नाम रामअवतार पुत्र जगदीश, पूजा पत्नी राजू, शीला पत्नी जगदीश और सोनू पुत्र जगदीश बताये गए है जिनमे से जिनमें से महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button