झांसी
सांस्कृतिक गतिविधियों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : इंजी भारती आर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी : टहरौली गणेश महोत्सव टहरौली कमेटी के द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंजी भारती आर्य ब्लॉक प्रमुख बंगरा रही ।इस मौके पर उन्होंने कहा की संस्कृति कार्यक्रमों मैं प्रतिभाग करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है आज के समय में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में अवगत कराना भी आवश्यक है जिससे एक अच्छे नागरिक का विकास हो सके।इस अवसर पर बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया । इसमें गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ गया गया । जिसमे विशाखा,राधा , माही आर्य, प्राची, पारी सोनी , कृतिका चतुर्वेदी ने भाग लिया । शुभी नामदेव , दीक्षा नामदेव के निर्देशन में कार्यक्रम हुए । अंत में भगवान श्री गणेश की महा आरती की गई । इस मौके पर कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।गणेश उत्सव आयोजन कमेटी में अंकित तिवारी, आयुष साहू, अमन श्रीवास, रवि कुशवाहा, उमेश यादव, अभय कुशवाहा , भजन राजपूत सोप मिल गुप्ता, विवेक साहू,विवेक राठौर,अरुण आर्य, सचिन नामदेव उपस्थित रहे।इस अवसर पर जितेंद्र पटेल जिला पंचायत सदस्य, दिनेश परिहार वरिष्ठ समाजसेवी, रजनीश कंजर मंडल अध्यक्ष, दिनेश सिंह सेंगर , हरनाम आर्य ,चंदा आर्य ,राजेंद्र गुप्ता व्यापारी नेता , सत्येंद्र प्रताप सिंह मंडल उपाध्यक्ष , पंकज शर्मा, रंजित घोष , अभिषेक पाठक ,गोपाल रायकवार आदि उपस्थित रहे । संचालन सुखलाल कुशवाहा निदेशक डी सी डी एफ के द्वारा किया गया । आभार आयुष साहू के द्वारा व्यक्त किया गया l

