जम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का खतरा!

 झेलम, चिनाब उफान पर; कई गांव जलमग्न, अलर्ट जारी

 

जम्मू-कश्मीर । जम्मू-कश्मीर में दो दिनों की मूसलाधार बारिश से झेलम और चिनाब नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते घाटी में बाढ़ की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। इस आपदा में दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग फंसे हैं, जबकि सेना और एनडीआरएफ द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी जारी की। झेलम नदी अनंतनाग और पंपोर के संगम पर खतरे के निशान को पार कर गई है। दो दिनों तक लगातार बारिश के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, दर्जनों लोग फंसे हुए हैं और प्रमुख राजमार्ग बंद हैं। केंद्र शासित प्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण अखनूर में चिनाब नदी उफान पर है, जिससे गनखल गांव जलमग्न हो गया है। गणखल गांव में फंसे ग्रामीणों को भारतीय सेना और एनडीआरएफ द्वारा सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि संगम में जलस्तर 25 फीट के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है, जबकि पंपोर में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कई निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। श्रीनगर शहर में, राम मुंशीबाग में नदी का जलस्तर 18 फीट के चेतावनी निशान के करीब पहुँच गया है। जम्मू में मंगलवार शाम से हो रही बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है और लोगों को किसी भी जलाशय के पास न जाने की सलाह दी है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, क्षेत्र में जल स्तर बढ़ रहा है और अगर बारिश जारी रही तो यह और भी बढ़ जाएगा। विभाग ने पर एक पोस्ट में कहा, “सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक कदम उठाएँ…बाढ़ ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी तुरंत अपने पदों पर पहुँचें।” भारी बारिश के कारण दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में बाढ़ आ गई है। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जबकि संवेदनशील इलाकों में आपातकालीन हेल्पलाइनें सक्रिय कर दी गई हैं।

राजौरी के सुंदरबनी में भारी बारिश के बाद एक घर ढहने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। अनंतनाग जिले में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने के कारण एक पुल के नीचे फंसे 25 बंजारा परिवारों को बुधवार को पुलिस ने बचाया। पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण पुलवामा, शोपियां और कुलगाम समेत दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। अनंतनाग जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ह्यएक्सह्ण पर एक पोस्ट में कहा, ह्यह्यअनंतनाग पुलिस ने आंग अंजवाला में तेजी से बचाव अभियान चलाया और लिद्दर नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण फंसे 25 बंजारा परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button