बिजनौर

गुलदार के हमले में मासूम बच्चे की मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। दुकान से सामान लेकर लौट रहे एक मासूम बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिले में गुलदार के हमले का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामला बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के रामदास वाली गांव का है जहां गुलदार ने 8 वर्षीय कनिष्क पुत्र डालचंद पर हमला कर दिया। कनिष्क मंगलवार शाम 7 बजे गांव में ही स्थित दुकान से सामान लेने गया था। वापस लौटते समय गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण जंगल में बच्चे की तलाश करने लगे। लोगों के शोर-शराबे से गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना पर वन विभाग और थाना मंडावली की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष राम प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 ज्ञात हो कि बिजनौर जनपद में गुलदार के हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक गुलदार के हमलों में 32 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button