सिंगरौली

लोक अदालत में निगम से संबंधि अधिक से अधिक प्रकरणो का कराये निराकरणः सविता प्रधान

नगर निगम आयुक्त ने व्हीसी के माध्यम से की राजस्व वशूली की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त  सविता प्रधान ने व्हीसी के माध्यम से राजस्व वशूली,जलकर सहित प्रधानमंत्री आवासो के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। निगमायुक्त ने राजस्व वशूली की समीक्षा करते हुयें समस्त राजस्व निरीक्षको को निर्देश दिए कि अपने अपने वार्डो में शत प्रतिशत राजस्व वशूली करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि राजस्व वशूली के आने वाले मद को निगम के विकास कार्यो में खर्च किया जाता है ताकि नगारिक सुविधाओ को विस्तार किया जा सक। उन्होने निर्देश दिए कि सभी राजस्व निरीक्षक सम्पत्तिकर, भू भाटक, दुकानो का किराये की वशूली सुनिश्चित करे। साथ कहा कि आगामी संप्ताह में आयोजित होने वाली लोक अदालत में निगम से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणो का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराकर बकायेदारो को लाभ लेने के लिए प्रेरित करे। साथ कहा कि राजस्व वशूली में कोताही करनो वालो की वेतन कटौती भी की जायेगी।उन्होने बड़े बकायेदारो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त नगरीय क्षेत्र में बीएलसी घटक के तहत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासो के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुयें संबंधित सहायक यंत्रियो तथा उपयंत्रियो को निर्देश दिए कि जिन आवासो का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उनका जीईओ टैगिग कराये तथा जो आवास लिंटर लेवल तक पूर्ण हो गये उन्हे शीघ्र पूर्ण कराने की कार्यवाही करे। निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि ऐेसे हितग्राही जिनके द्वारा आवास निर्माण कार्य पूर्ण नही किया जा रहा है उन्हे अंतिम नोटिस जारी कर राशि वशूली कार्यवाही करे।
तत्पश्चात निगमायुक्त के द्वारा नगरीय क्षेत्र में निवासरत नागरिको के किए जा रहे समंग्र ई केवायसी के प्रगति की समीक्षा करते हुयें संबंधित वार्ड प्रभारियो को शत प्रतिशत नगरिको के ई केवायसी करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि ई केवायसी नही होने की स्थिति में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से हितग्राही वंचित हो सकते है। उन्होने नगरवासियो से आग्रह भी किया गया है वे अपने समंग्र से आधार की ई केवायसी जरूर कराये ताकि शासन द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ बिना किसी असुविधा के प्राप्त हो सके। उन्होने इसका प्रचार प्रसार कराने के भी निर्देश दिए। व्हीसी के दौरान नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय सहित समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री, वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button