खैरथल
किशनगढ़ बास नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित :संस्कार अग्रवाल बने अध्यक्ष
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
किशनगढ़ बास। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर खैरतल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसकी घोषणा प्रदेश महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल ने की।
विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संस्कार अग्रवाल को अध्यक्ष और जयप्रकाश सेन को महासचिव नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर परसराम चौधरी, ज्योति बत्रा, राजेश कुमार शर्मा, राम कुमार मेघवाल और राजेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महासचिव पद पर सुभाष सेनी, विनोद जांगिड़, बलवंत यादव, मुकेश भारती और शाहिद खान शामिल किए गए हैं।
सचिव पद पर मनोज खोखर, सीमा देवी यादव, राजेश गुर्जर, हरीश जांगिड़, चमन बसवाल, लालाराम प्रजापत, साजिद खान, रामसेवर जांगिड़, अमरपाल सिंह और राजेश शर्मा को जगह मिली है। इसके अलावा प्रवक्ता की जिम्मेदारी जितेंद्र लालवानी को दी गई है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी सुनील बत्रा होंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नन्दलाल हरवानी, यादवराम यादव, मदनलाल गुप्ता, हिमांशु शर्मा, रवि चौधरी, सुनील सांवरिया और यशवीर नरूका को शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पार्टी के वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, पार्षद, जिला व नगर अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी सदस्यता के आधार पर स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे।


