अमरोहा
नौगावा सादात पुलिस द्वारा अपराध व यातायात जागरुकता हेतु पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन में थाना प्रभारी नौगावां सादात द्वारा मय साइबर सेल टीम थाना नौगावां सादात के साथ फातिमा इंटर कॉलेज नौगावां सादात व श्री राम किसान इंटर कॉलेज ग्राम बादशाहपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीके तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराध की शीघ्र सूचना देने पर नुकसान कम किया जा सकता है और पीड़ित की धनराशि वापस दिलाने की संभावना अधिक रहती है। इसके पश्चात यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर सभी को यातायात नियमों का महत्व समझाते हुये पालन करने हेतु प्रेरित किया गया ।




