बाराबंकी
फ्यूल भरवाने आये 18 वाहन चालको के एआरटीओ ने किये चालान हेलमेट लगाने व नियमों का पालन किये जाने को लेकर किया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। रोड़ सेफ्टी नियम को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग का ’नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान चौथे दिन भी जारी है। आमजन मे हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा मे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने वाहन चालको को बिना हेलमेट से होने वाले हादसो के प्रति जागरुक किया। तो वही दर्जनो चालान भी किये। आज बृहस्पतिवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट फ्यूल भरवाते मिलने पर 18 वाहनो के चालान किये। तथा चालको को नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। तो वही पेट्रोप पम्प संचालको को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।



