बेतुल
बैतूल हषोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस प्रदान किए गए उपहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : मुख्यालय पर संचालित मानस नगर के विद्यालय लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक गौरव राठौर अध्यक्ष महोदय श्रीमती बबली राठौर एवं प्राचार्य भरत सूर्यवंशी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि गौरव राठौर ने कहा कि गुरुओं का ज्ञान समाज के लिए मार्गदर्शन होता है। श्रीमती बबली राठौर ने कहा संस्कार एवं चरित्र निर्माण के लिए शिक्षकों का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। प्राचार्य भरत सूर्यवंशी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सर्वांगीण विकास की शिक्षा प्रदान की जाना चाहिए। विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात बच्चों के द्वारा सभी शिक्षकों से आशीर्वाद किया विद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों के सम्मान हेतु श्री गौरव राठौर एवं बबली राठौर द्वारा समस्त शिक्षकों को ससम्मान सप्रेम उपहार भेंट किए गए। स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर विद्यालय के संतोष यादव, मोनिका श्रीवास सहित समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे विद्यार्थियों के द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त किया गया।



