बेतुल

बैतूल जामा मस्जिद पाथाखेड़ा में चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सारनी/पाथाखेड़ा। जामा मस्जिद पाथाखेड़ा में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से शमशेर आलम को सदर, सिराज अंसारी को कैशियर तथा कलीम खान को सेक्रेटरी चुना गया।चुनाव संचालन समिति की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से मतदान संपन्न हुआ। समिति के समस्त सदस्यों ने चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अवाम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद और समाज के उत्थान के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता होगी।इस मौके पर मौजूद समुदाय के लोगों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जामा मस्जिद के कार्य और भी मजबूती से आगे बढ़ेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button