पाकुड़

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने श्राद्ध कार्यक्रम (चालीसा) में व्यक्त की शोक संवेदना

MLA Prof. Stephen Marandi expressed condolences in the Shraddha program (Chaalisa)

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बिस्टुपुर में झामुमो प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम के पिताजी स्वर्गीय दाऊद हेंब्रम का श्राद्ध कार्यक्रम (चालीसा) श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दाऊद हेंब्रम एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका जीवन समाज में भाईचारा और एकता की प्रेरणा देता रहेगा। विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे और पूरा झामुमो परिवार उनके साथ खड़ा है। श्राद्ध कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद एवं प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button