मेरठ

एमआईईटी मेरठ में एमएलएसए चैप्टर का अवसर 2.0 सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। एमआईईटी, मेरठ के रमन ब्लॉक ऑडिटोरियम-5 में माइक्रोसॉफ्ट लर्न स्टूडेंट एंबेसडर्स एमआईईटी चैप्टर द्वारा आयोजित अवसर 2.0 आधिकारिक ओरिएंटेशन सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान 300 से अधिक उत्साही छात्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम में रोहित यादव (डेटा एंड एआई प्रैक्टिस लीड एवं माइक्रोसॉफ्ट एमवीपी) का प्रेरणादायी व व्यावहारिक सत्र। उन्होंने “हाउ टू गेट इंटू माइक्रोसॉफ्ट” विषय पर छात्रों को करियर विकल्पों, आवश्यक कौशलों तथा विश्व की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी के कार्यसंस्कृति से अवगत कराया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. विकास श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष-सीएसई) एवं अंकुश गुप्ता (फैकल्टी कोऑर्डिनेटर, एमएलएसए एमआईईटी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने छात्र-नेतृत्व वाले ऐसे प्रयासों की महत्ता पर बल दिया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अवसर 2.0 छात्रों को तकनीकी जगत की असीम संभावनाओं और अवसरों से परिचित कराने वाला एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button