बरेली
संपत्तियों के डिफाल्टर और मानचित्रों के बकायेदारों को धनराशि जमा करने का मौका

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण, उप्र आवास एवं विकास परिषद क्षेत्र की संपत्तियों के डिफाल्टर आवंटियों के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बड़ी राहत दी है। ओटीएस योजना लागू कर डिफाल्टर आवंटियों और मानचित्र स्वीकृति के सापेक्ष शुल्क जमा न करने वालों के लिए धनराशि जमा करने का अवसर प्रदान किया गया है। एक मुश्त समाधान योजना में आवेदन कर प्रोसेसिंग फीस और प्रारंभिक धनराशि जमा कर आवंटी इसका लाभ ले सकेंगे।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद की ओर से ओटीएस के संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देश का लाभ बरेली जिले के तमाम लोगों को भी मिलेगा। 20 मार्च से अगले एक माह तक सभी डिफाल्टर्स को जागरूक किया जाएगा। योजना में आवेदन करने के लिए 3 माह की अवधि निर्धारित की है।


