बिजनौर

सड़क दुर्घटना में हुई मां बेटे की दर्दनाक मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के बाईपास मार्ग हुई सड़क दुर्घटना में एक तेज रफ्तार क्रेन ने सड़क किनारे चल रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें बेटे की घटना स्थल पर और मां की उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करीमपुर नंगली थाना मंडावर निवासी सरिता और उसका 7 वर्षीय बेटा अक्की बुधवार देर शाम को बिजनौर शहर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही वह बी के गार्डन के पास पहुंचे इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अक्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल सरिता को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button