बोकारो
समधी से बनी बीवी, बोकारो में अनोखी लव स्टोरी बना कौतूहल का विषय
Samdhi became wife, unique love story became a subject of curiosity in Bokaro

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 35 वर्षीय साजदा खातून, जो चार बच्चों की मां है, ने अपने पति हनीम अंसारी को छोड़कर अपने ही समधी शहादत अंसारी का हाथ थाम लिया। साजदा ने मीडिया से बातचीत में खुलकर कहा कि उसका पति उसे जगह-जगह बिजनेस के लिए भेजता था। इसी बीच उसके और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी शहादत अंसारी (दो बच्चों के पिता) के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब दोनों ने खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। इस रिश्ते ने स्थानीय इलाके में विवाद और चर्चाओं का माहौल खड़ा कर दिया है।



