राजस्थान

ठीकरिया में माता वैष्णों देवी का मंदिर निर्माण की लगी नींव।

गुरू मां राजल बाईसा ने दिया भक्तों को आशीर्वाद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

रींगस,बावड़ी। एनएच 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में राउप्रावि. दुर्गा माता स्कूल के समीप तीन पिण्डी स्वरूप माता वैष्णों देवी, नव दुर्गा, बालाजी महाराज, भैरूजी महाराज मंदिर निर्माण के लिए नींव मुहुर्त चार सितम्बर 2025 गुरूवार को सवा बारह बजे गुरू मां राजल बाईसा करणी माता मंदिर मानासी धाम, नेछवा के सांनिध्य व आशीर्वाद से मंदिर निर्माण केलिए नींव लगाई गई। पं. रामवतार शर्मा ने मंदिर नींव मुहुर्त में पूजा अर्चना करवाई गई। पुजारी प्रेम देवी व रवि प्रकाश ने बताया कि गुरू मां राजल बाईसा के चरणों में पुजारी व परिवार सदस्यों एवं भक्तों ने शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद गुरू मां का भक्तों ने जमकर स्वागत किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में जयपुर, सीकर, खण्डेला, रींगस, पलसाना, दिल्ली, लाखनी, ठीकरिया, बावड़ी, रोयल, खटुन्दरा, जीणमाता, रलावता, सहित काफी गांवों से भक्त पहुंचे। भक्त गिरधारी लाल साबू ने बताया कि माता वैष्णों देवी के दरबार पर मन्नत लेकर आता है उसकी मनोकानाएं पूरी होती है। इस मौके पर राजू चावला, सूरज चावला, हरिराम तिरदिया, देवकरण रोलण, रामस्वरूप जोया, सुरेश बडग़ुर्जर,पानू चावला, चंदन चावला, सोनू चावला, सुनील यादव, इन्द्रराज वर्मा, कानाराम पंवार, राजन, प्रियंका साबू, कल्पना साबू, कमला देवी, सरोज साबू, सन्तोष देवी, गरिमा, राजश्री, प्रनावी, हर्षवर्धन सहित काफी भक्त व बच्चे मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button