जालौन

जालौन: प्रतिबंधित शीशम की अवैध कटाई, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन : थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम बस्तेपुर में प्रतिबंधित शीशम के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से रात के अंधेरे में बहुमूल्य शीशम के पेड़ काटे जा रहे हैं और उनकी लकड़ी विभागीय डिपो की बजाय सीधे निजी आरा मशीनों पर भेजी जा रही है।

रविवार रात एक सरकारी ट्रैक्टर (UP92 G-0259) शीशम की लकड़ी लेकर बस्तेपुर की एक आरा मशीन पर पहुंचा। स्थानीय लोगों को शक होने पर वे मौके पर पहुंचे और वीडियो व फोटो लेने लगे। इससे घबराकर आरा मशीन कर्मचारी व ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले।

सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से केवल बबूल और लिप्टिस जैसे पेड़ों की कटाई की अनुमति है, जबकि शीशम पर सख्त प्रतिबंध है। बावजूद इसके माफिया और विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अवैध कटाई हो रही है।

वन रेंजर हरिकिशोर शुक्ला से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button