शामली
भरभरा कर गिरी ग्रामीण के मकान की छत मलबे में दबकर दुधारू भैंस की मौत
पीड़ित ग्रामीण ने प्रदेश सरकार से लगाई आर्थिक मदद की गुहार, दुधारू भैंस की मौत से परिवार पर आया रोजी-रोटी का संकट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। विगत कई दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में एक गरीब व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर गरीब व्यक्ति की दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार बाल बाल बच गया। पीड़ित व्यक्ति ने प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। विगत कई दिनों से भारी बरसात का दौर जारी है पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात से यमुना नदी सहित कई नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। नगर एवं क्षेत्र में बीते दिनों से हो रही बरसात के कारण कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। बृहस्पतिवार की सवेरे विकासखंड क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी मजदूर व्यक्ति मसीउल्ला खान के मकान की कच्ची छत भर भरा कर गिर गई। मकान की छत गिर जाने से मलबे के नीचे दबकर पीड़ित का हजारों रुपए का सामान खराब हो गया और मलबे के नीचे दबने से दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। और परिवार हादसे में बाल बाल बच गया कच्चे मकान के छत गिरने से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर मलबे को हटाया और भैंस को बाहर निकाल कर पशु चिकित्सक को सूचना दे तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसने कुछ दिन पूर्व ही ब्याज पर रुपए लेकर अपने परिवार का गुजारा करने के लिए दुधारू भैंस खरीदी थी भैंस की मौत हो जाने से परिवार पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। पीड़ित व्यक्ति ने प्रदेश सरकार को पत्र भेज कर आर्थिक मदद की गुहार लगाईं है। ग्रामीण रज्जो,सरताज प्रधान, अफसर, कल्लन, आस मोहम्मद एवं राशिद का कहना है कि गांव में और भी कच्चे मकानों की छत गिरने की आशंका है जिला प्रशासन को मौके पर अधिकारी भेज कर सर्वे कर लोगों की छत पक्की बनवानी चाहिए भाजपा सरकार में सरकार योजना तो दे रही है मगर पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रही इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।


