समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर : भारतीय किसान यूनियन भानू ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखुपुर झकड़ी में काफी समय से मेंन रास्ते पर जल भराव की समस्या है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी जल भराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाया है ।अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भाकियू भानू ने कहा कि नगर के रहरा अड्डे पर डॉक्टर अरुण नागर के क्लीनिक से लेकर शराब के ठेके तक सड़क के दोनों साइड में भारी संख्या में अतिक्रमण हो रहा है। जिससे वहां पर आए दिन जाम व दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पूर्व जाम के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है यदि 13 अक्टूबर तक अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानू रहरा अड्डे पर धरना प्रदर्शन करेगी और कहा कि सड़क किनारे से 15 फीट तक कोई भी ठेला आदि खड़ा नहीं होना चाहिए। कोई भी टेंपो ई रिक्शा सड़क पर नहीं खड़ा होना चाहिए। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन सपने वालों में अब्दुल वहाब, हरपाल सिंह, जुबेर चौधरी ,लवकुश कुमार, पूजा रानी, हाशिम चौधरी, वाजीद अली आदि मौजूद रहे।


