शामली

यमुना नदी का जलस्तर घटने से लोगो को राहत, नेताओं का लगा यमुना पर तांता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। गुरूवार को यमुना नदी का जलस्तर कुछ घटा तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही गंाव मे जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहा।किसान नेता व पूर्व जिपं सदस्य जाहिद हसन ,सरदार नवाब सिंह ,बीजेपी नेत्री रूबी सिंह अपने समर्थको के साथ यमुना नदी के प्रभावित गावो का दौरा करने पहुॅचें। जहॉ लोगो ने अपनी अपनी समस्या नेताओं के सामने रखी। दूसरी यमुना का जलस्तर कम होने के बाद किसान अपने अपने खेतो को पहुॅचें और किसी तरह से पशुओ के लिये चारा लेकर अपने घरो को आये। जिन किसानो के खेतो मे पानी भरा था,उन्होने पानी को खेतो से निकाला।
चौसाना के तटवर्ती गावो मे यमुना नदी का जलस्तर बढने के बाद कटान होना शुरू हो गया था। जिससे गंाव मे बाढ का खतरा बढ गया था। बीते दिवस बुधवार को ठोकर संख्या एक बहने की कगार पर पहुॅच गई थी जिससे भडी मे बाढ जैसे हालात हो गए थे। लेकिन समय रहते विभागीय अधिकारियों ने तत्परता से काम किया और राहत बचाव कार्य कर ठोकर को सुरक्षित किया। इसके बाद से लगातार यमुना नदी का जलस्तर कम हो रहा है। घटते जलस्तर के कारण लोगो मे खुशी का माहौल है।
किसान वर्ग अपने खेतो मे पहुॅचा और खेतो मे खडी फसलो की व्यवस्था करते हुये पशुओ के लिये चारा लेकर घरो को आये। किसानो ने बताया कि खेतो मे दो दो फीट पानी जमा था जिसको निकालने के लिये टुल्लू पम्प लगाया और फसलांे मे भरे पानी को निकालकर यमुना तक पहुॅचाया ताकि फसले सडने से बच सके।
इसके अलावा गुरूवार को किसान नेता जाहिद ,प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप पंवार,प्रदेश प्रवक्ता संजीव राठी,डा0 इसरार,नदीम चौहान,डा0 आशु,राव अम्मार,राव हुमैजा आदि यमुना नदी के प्रभावित गावेा मे पहुॅचें और लोगो से वार्ता कर राहत बचाव के कार्यो को देखा और लोगो को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। वही किसानो नेता सरदार नवाब सिंह ने भी प्रभावित गावों का दौंरा करते हुये,जिन लोगो के मकान आपदा मे गिरे ,उन परिवारो से मुलाकात की और प्रशासन से मदद का आश्वासन दिया।
मकान गिरने वाले परिवारो से मिले नेता
चौसाना। भडी मे मोशिना पत्नी दिलशाद का बारिश के कारण कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिसकी जानकारी मिलते ही पूर्व गन्ना समिति चैयरमैन गांव पहुॅचें और परिवार के संग बैठकर बाते ही और हर सम्भव मदद का आष्वासन दिया। इस दौरान सैक्डो की संख्या मे समर्थक मौजूद रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button