शामली
ससुराल में पत्नी लेने गए व्यक्ति सहित मां, बहन पर जानलेवा हमला, घायल अवस्था में रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में पति के साथ झगड़ा कर मायके में गई पत्नी को लेने गए एक व्यक्ति सहित उसकी मां और बहन के साथ पत्नी के घर वालों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी मारपीट में तीनों घायल हो गए घायलों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है।थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा निवासी मुर्सलीन की शादी थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी अख्तर की पुत्री प्रवीन के साथ कई वर्ष पूर्व हुई थी। पीड़ित मुर्सलीन का आरोप है कि विगत कई दिन पूर्व उसकी पत्नी प्रवीन उसके साथ झगड़ा कर अपने मायके में चली गई थी। गुरुवार की सवेरे पीड़ित अपनी मां सीना, और बहन गुलिस्ता के साथ अपनी ससुराल गांव खंद्रावली में पत्नी को लेने के लिए गया था। पीड़ित का आरोप है कि तभी उसकी पत्नी के घर वालों ने दरवाजा बंद कर तीनों को घर में बंद कर लिया और उनके साथ जमकर लाठी डंडों सहित धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शौर शराबा होने पर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए जिन्होंने मामले की सूचना 112 पुलिस को दी। झगड़े की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों दोनों महिलाओ सहित घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति मुर्सलीन ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पहुंचकर कई लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
