अमरोहा

अमरोहा में धांधली का आरोप

रोजगार सेवक के भाई पर फर्जी खातों में मजदूरी भेजने का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील के गांव निरयावली भूड़ में मनरेगा योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोजगार सेवक मीना और उनके भाई सतीश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों के अनुसार, रोजगार सेवक मीना की शादी के बाद उनका भाई सतीश मनरेगा के कार्यों की देखरेख कर रहा है। आरोप है कि सतीश मजदूरों की मजदूरी का भुगतान फर्जी खातों में कर रहा है। इससे वास्तविक मजदूरों को उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिल पा रहा है।कई मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में चंद्रपाल, पिंटू, मोहित, रिंकू, आकाश, कपिल, सुशील, श्याम देव सिंह, श्योनाथ सिंह, उदयवीर सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button