बालाघाट

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद जवानों के परिजनों का किया गया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन बालाघाट में पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया।
          इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में सम्पूर्ण भारत वर्ष में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 191 जवानों की सूची का वाचन किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, पुलिस उपमहानिरीक्षक विनीत जैन, कलेक्टर मृणाल मीना,  36 वीं वाहिनी कनकी के डिप्टी कमांडेंट आलोक शर्मा, सीआरपीएफ 123 वीं बटालियन के डीआईजी अनूप कुमार सिंह, हाक फोर्स के सीओ  शियाज खान, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार मीना, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर जी एस धुर्वे, वारासिवनी एसडीएम  कार्तिकेय जायसवाल, सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक डा योगेन्द्र निर्मल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश रंगलानी, समाजसेवी  ऋषभदास वैद्य, अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे।
         कार्यक्रम में बालाघाट जिले के शहीद जवानों के परिजनों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख क्षेत्र में चीनी हमले में सुरक्षा बल के 10 जवान शहीद हो गए थे। तब से हर वर्ष 21 अक्टूबर को देश में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कर सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष की अवधि में देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों की सूची का वाचन किया जाता है। बालाघाट जिले के अब तक 104 जवान शहीद हुए हैं। इसमें 70 जवान बालाघाट जिले में और 34 जवान अन्य राज्यों व जिलों में शहीद हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button