गोड्डा
अनुमंडल की सबसे वृद्ध महिला खेमिया साह का 122 वर्ष की आयु में निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। महागामा प्रखंड के लहठी गांव निवासी स्व. किशुन साह की पत्नी मसोमात खेमिया साह का निधन 122 वर्ष की आयु में हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 60 वर्ष पूर्व पति के गुजर जाने के बाद खेमिया साह ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने चार पुत्रों और तीन पुत्रियों का पालन-पोषण किया। खेती-किसानी को आधार बनाकर उन्होंने बेटों को स्वावलंबी बनाया और बेटियों की शादियां संपन्न परिवारों में कराईं।ग्रामीणों के अनुसार, उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण रहा। वे दवाइयों की बजाय जड़ी-बूटी, तुलसी पत्ता, सहजन और आयुर्वेदिक नुस्खों से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखती थीं। यही सादा खानपान और अनुशासित दिनचर्या उनकी दीर्घायु का रहस्य मानी जाती है।आज उनके नाती-पोते समाज में अपनी पहचान बना चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेमिया साह का संघर्षमय जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उनका अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाज से किया गया।



