नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव ने पैरोल लेकर हर्षिका से की शादी
25 साल की सजा काट रहा दूल्हा

गाजियाबाद। विकास यादव वर्ष 2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। अब तक वह जेल में रहते हुए 23 साल से अधिक की सजा पूरी कर चुका है।
बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी और यूपी के पूर्व मंत्री डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने पैरोल लेकर शादी कर ली है। विकास यादव ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी हर्षिका यादव से विवाह रचाया।
गौरतलब है कि विकास यादव वर्ष 2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। अब तक वह जेल में रहते हुए 23 साल से अधिक की सजा पूरी कर चुका है।
विकास यादव की शादी की खबर सामने आते ही यह फिर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह मामला लंबे समय तक मीडिया और अदालतों में बहस का केंद्र रहा था।
क्या है नीतीश कटारा हत्यकांड- यह मामला साल 2002 का है, जब नीतीश कटारा हत्याकांड का कथित तौर पर विकास यादव की बहन भारती यादव के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से 16-17 फरवरी 2002 की रात नीतीश को एक शादी समारोह से अगवा किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव यादव को इस सनसनीखेज हत्या में दोषी ठहराया गया था।
कोर्ट ने माना नीतीश की हुई निर्मम हत्या- गौरतलब है कि भारती यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व कद्दावर नेता डीपी यादव की बेटी है। ट्रायल कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा था कि नीतीश की हत्या इसलिए की गई क्योंकि विकास और विशाल उसके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाए। उन्होंने इसे जातीय भेदभाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा का मामला मानते हुए नीतीश की निर्मम हत्या कर दी।
