शामली

सड़क किनारे ट्राली में पंचर लग रहे दो लोगों को बाइक सवार ने मारी टक्कर तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के कैराना मार्ग स्थित गांव जिडाना के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्राली में पंचर लगा रहे दो युवकों को  बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाने से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार सहित पंचर लग रहे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बा निवासी रिजवान और शाहरुख कस्बे की नवीन सब्जी मंडी के निकट पंचर की दुकान कर लगाने का कार्य करते हैं। शुक्रवार की देर रात दोनों युवक गांव असदपुर जिडाना निवासी एक ग्रामीण की ट्राली में गांव के समीप पंचर लगाने गए हुए थे। और दोनों सड़क किनारे खड़ी ट्राली में पंचर लग रहे थे तभी कैराना की ओर से आ रहे कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी बाइक सवार आजम पुत्र वाहिद की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पंचर लग रहे दोनों लोगों को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से बाइक सवार सहित पंचर लग रहे दोनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि पंचर लग रहे दोनों लोगों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button