छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान को किया गया याद
CRPF jawan martyred in Dantewada, Chhattisgarh was remembered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शहीद हुए शहर के कुलीपाड़ा मोहल्ला निवासी सीआरपीएफ जवान मो शहनवाज़ आलम की पहली शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया। मो. शम्स तमरेज के पुत्र मो शहनवाज की अप्रैल 2013 में सीआरपीएफ में बहाली हुई थी। शहनवाज पहले जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वहां से स्थानांतरित होकर छत्तीसगढ़ आए थे। पहली शहादत दिवस पर कुलीपाड़ा में राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, दिल्ली से आए कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य सह साहिबगंज जिला प्रभारी टोकिया प्रभु जी, साहिबगंज कांग्रेस प्रभारी मणिशंकर, अल्पसंख्यक आयोग के शमशेर आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान, भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, पूर्व नप उपाध्यक्ष रामानंद साह, डीएसपी विजय कुशवाहा, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित गुप्ता, एसआई प्रकाश रंजन, एएसआई गुलनाजो बेगम, परिवार के सदस्य, सहित भारी संख्या में लोगों ने शहनवाज की शहादत को याद किया। विधायक ने कहा कि साहिबगंज के लाल की देश के लिए शहादत कभी भुलाई नहीं जाएगी। उनकी शहादत युवाओं और लोगों को देश प्रेम और देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। विधायक ने घोषणा करते हुए कहा कि अपनी निधि से शाहीद शहनवाज की स्मारक की स्थापना करेंगे। मौके पर शहीद की पत्नी रुकसाना खातून, पुत्र मो शहज़ेब, पिता मो शम्स तबरेज, भाई हशमत तबरेज, मो सरफरोज आलम, मो सरफराज आलम, अखलाक नदीम, अजमत हुसैन, आज़ाद हुसैन, विनोद यादव, मो निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



