शिक्षक दिवस के अवसर पर एनआरपी सेन्टर में ऐतिहासिक कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
On the occasion of Teachers' Day, a historic kavi sammelan was organized at NRP Center

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। कल देर रात तक चैती दुर्गा सकरूगढ़ स्थित साहेबगंज के एन आर पी सेंटर के प्रांगण में शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर साहेबगंज के कलमकार शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा पत्रकारों को भेंट स्वरूप झारखंड लेखक संघ द्वारा मेज़र संजय कुमार सिंह के संयोजन, रेलवे अधिकारी अभिमन्यु कुमार तथा प्रो सुबोध कुमार झा के सहयोग से एक विराट कवि सम्मेलन आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश,झारखंड और बिहार के नामित कवि एवं कवयित्री ने अपनी काव्यात्मक अभिव्यक्ति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।देर रात तक चले कार्यक्रम में सभी साहित्यकारों द्वारा ओज, हास्य-व्यंग्य, ग़ज़ल तथा श्रृंगार की रचनाएं पढ़ी गई।कार्यक्रम की शुरुआत प्रो सुबोध की सरस्वती वंदना “वागीश्वरी मां शारदे” से हुई, इसके बाद उन्होंने सूत्रधार के रूप में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों सहित सभी साहित्यकारों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि प्रो डॉ अरविन्द प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथि झारखंड चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों ने कवियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मेज़र संजय कुमार के संचालन में कवियों ने बारी बारी से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सह कवि रेलवे मालदा डिविजन के अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने भी बेटियां पर अपनी प्रस्तुति देकर साहित्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व श्रद्धा को दर्शाया। कार्यक्रम में मेज़र संजय ने अपने अंदाज में हास्य-व्यंग्य के माध्यम से सबको प्रभावित किया। प्रस्तुति देने वाले साहित्यकारों में रांची से आए चंदन प्रजापति, शालिनी साहिबा,अमन प्रियदर्शी, शिवांगी कुमारी, देवघर से अमन निराला ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पटना से आए श्रृंगार रस के सशक्त हस्ताक्षर अभिनाश बंधू तथा दुमका के लिटिल विश्वास तथा गजलकारा ने सबका दिल जीत लिया। शहर के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में हजारों की तादाद में दर्शकों ने कार्यक्रम का खुब लुत्फ उठाया। साहेबगंज शहर में ऐसा वृहत स्वरूप में कार्यक्रम पहली बार आयोजित की गई और आशा की जाती है कि भविष्य में भी शहरवासियों को ऐसा उत्कृष्ट कार्यक्रम देखने को मिलेगा। साहेबगंज के कलमकार शिक्षकों, विद्यार्थियों और पत्रकारों को समर्पित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहेबगंज के नामित शिक्षकों और पत्रकारों के अतिरिक्त सभी झारखंड चेम्बर आफ कामर्स के अधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति रही। गणमान्य व्यक्तियों में प्रो अरविंद प्रसाद सिंह,राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज अंकित केजरीवाल, सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष जाहिद खान, सहसचिव अजय डोकानियां, सहसचिव,विद्यालय के प्राचार्य मनोज झा, विरेंद्र सिंह,प्रो प्रदीप झा,प्रो सुनील,आर के रौशन, कृष्णा साह,अनिकेत सिंह, सैनिक संघ के सदस्य सहित अन्य मौजूद थे।



