खैरथल
अलवर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सेवाओं में विस्तार व नई ट्रेन ठहराव दी सैद्धांतिक सहमति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर/खैरथल-तिजारा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव एवं केंद्रीय विद्यालय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव कि की अध्यक्षता में शुक्रवार को रेलवे भवन दिल्ली में बैठक आयोजन किया गया। बैठक में अलवर लोकसभा क्षेत्र के अलवर, खैरथल, राजगढ़, रामगढ़ व गोविंदगढ़ के सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने वन मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का खैरथल-तिजारा एंव अलवर में नये आधुनिक रेलवे स्टेशन बनवाने, नई ट्रेन के ठहराव शुरू कराने जैसे अनेक सौगाते देने पर अभिनन्दन कर आभार जताया।
बैठक के दौरान केंद्रीय वन मंत्री ने अलवर की जनभावना के अनुरूप विकास कार्य कराने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रेलवे के क्षेत्र में जिस तेजी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है, उसका लाभ अब सीधे अलवर की जनता को मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं। अलवर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों को अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक यात्री सुविधाएँ, स्वच्छता व्यवस्था, अन्य आधुनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने कि दिशा में कार्य किया जा रहा है।
राजगढ़ में मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, राजकोट वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अजमेर किशनगढ़ बास गरीब नवाज एक्सप्रेस का ठहराव, कथुवास में रुणिचा एक्सप्रेस एवं भिवानी-जयपुर-भिवानी ट्रेन का ठहराव, करणपुरा/रैणी में आगरा अजमेर एक्सप्रेस का ठहराव, रेवाड़ी-अलवर-मथुरा रेलवे लाइन पर नए सबअर्बन और सैटेलाइट रेलवे स्टेशन की मांग जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे।
इसी के साथ केंद्रीय वन मंत्री ने काली मोरी अंडरपास का कार्य प्रारंभ कराने हेतु रेल मंत्री श्री वैष्णव का आभार जताया है। रेल मंत्री ने बताया कि दाउदपुर लेवल क्रॉसिंग गेट अंडरपास का कार्य सैंक्शन किया जा चुका है जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि अलवर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सेवाओं के विस्तार के लिए वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के जनहित के प्रत्येक प्रस्ताव पर गंभीरता से कार्य हो रहा है।



