संगठन मजबूती सह- अध्यक्ष चयन प्रक्रिया हेतु हुई बैठक
Meeting held for organization strengthening co-president selection process

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते 6 सितंबर 2025 को संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत पाकुडिया प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर, पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, पीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद तथा चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड माननीय रविंद्र सिंह सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड के सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, विभिन्न मंच एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन सृजन अभियान को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश सचिव कांग्रेस देवीलाल मुर्मू, जिला महासचिव उपेंद्र सिंह , प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, चार्लेश मरांडी, स्टीफन मरांडी, कमाल अंसारी, इमरान अंसारी, महिला प्रखंड अध्यक्ष शान्ति देवी, मेरी टुडू, स्वेता टुडू, होपन मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।



