मुरादाबाद
नाले पर अवैध अतिक्रमण व गोबर बहाने के कारण गंदगी से जनता परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कानून गोयान में बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के बराबर से जा रहे नाले में आये दिन पड़ोस की ही गौशाला से आये दिन लगभग 50 गाय का गोबर बहाने से व कुछ ही दूरी पर जाकर नाले पर कुछ लोगों ने मकान बनाकर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण आगे पानी पास न होने की वजह से आये दिन नाला स्कूल के बराबर से भर जाता है और मच्छरों व गंदगी का अंबार लग जाता है स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी भी सफाई करते करते परेशान हो गए कई बार गौशाला प्रसाशन को भी इस बात से अवगत करा चुके हैं परन्तु उनकी तरफ से गोबर बहाने पर कोई रोक नहीं लगी लोगों का कहना है कि अब बर्दाश्त की हद हो गई क्योंकि यह नाला 5 फुट गहरा होने पर भी अतिक्रमण व गोबर की वजह से आये दिन पूरी तरह भर जाता है और गंदा पानी नालियों में बैक होकर कालौनी के घरो में आ जाता है इस संबंध में लोगों की मांग है कि आगे नाले पर से अतिक्रमण हटवाया जाये और गौशाला पर गोबर बहाने के लिए कार्यवाही की जाये नहीं तो गंदगी ऐसे ही बरकरार रहेगी।




