बरेली

प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों से सजेगी बरेली क्लब की शाम 

20 सितंबर को हरियाणवी शाम का बरेली क्लब बनेगा गवाह 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहरवासियों के लिए मनोरंजन और संगीत का अनोखा संगम लेकर आ रहा है ‘हरियाणवी नाइट’ शो। यह खास आयोजन 20 सितंबर को बरेली क्लब में होने जा रहा है, जिसमें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार और युवाओं के चहेते गायक अजय हूडा शिरकत करेंगे। ग्लोरिफ़ाई यूनिसेक्स सलून एवं एकैडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इवेंट में दर्शक अजय हूडा के सुपरहिट गानों और जोशीले परफ़ॉर्मेंस का आनंद उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी बीट्स पर थिरकने का यह मौका बरेली वासियों के लिए यादगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह इवेंट बरेली के सांस्कृतिक और मनोरंजन परिदृश्य में एक नई पहचान बनेगा। संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी यह शाम दर्शकों को हरियाणवी लोक और आधुनिक संगीत का अनोखा अनुभव देगी।
प्रेस वार्ता के इस अवसर पर ग्लोरिफ़ाई यूनिसेक्स सलून एवं एकैडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर कौर,आध्यात्मिक दर्पण से मयंक गुप्ता, चिराग इवेंट कंपनी के करन सिंह, आशीष जौहरी, ज्योति सिंह एवं करन बधावन एवं आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button