गोड्डा

विदाई सह सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की गोड्डा इकाई द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों के लिए गुलजारबाग स्थित कलाली रोड में अवस्थित माध्यमिक शिक्षक भवन में आयोजित किया गया विदाई सह सम्मान समारोह। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक माधवचंद्र चौधरी व मो सिराजुद्दीन एंव शिक्षिका डॉ मधुलिका मेहता, नीलू सिंह, मो फिरदौस, रविन्द्र सिंह, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र प्रसाद को संघ के पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माधवचंद चौधरी द्वारा संघ के पदाधिकारी को संघ भवन का मूल दस्तावेज भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका  डॉक्टर मधुलिका मेहता ने संघ भवन के निर्माण में 10000 रुपए सहायता राशि देने की  घोषणा की। सहायक शिक्षक मुखलाल शर्मा द्वारा 10000 रुपए, गंगेश गुंजन द्वारा 10000  चंद्रशेखर पंडित द्वारा 5051 तथा आलोक सिंह व पंकज शास्त्री द्वारा एक सीलिंग फैन  माध्यमिक शिक्षक संघ को  प्रदान किया गया। संघ के अध्यक्ष शम्स परवेज, सचिव आशुतोष पांडेय ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की प्रत्येक वर्ष शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संघ भवन निर्माण हेतु  माध्यमिक शिक्षकों को कम से कम 500 रुपए सहयोग राशि देने हेतु आह्वाहन किया।  धन्यवाद ज्ञापन शम्स परवेज द्वारा दिया गया। मंच संचालन अवध किशोर ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button