झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम ब्यूरो
झुंझुनूं‌। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां, उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं महासचिव रितू गढ़वाल के सानिध्य में झुंझुनूं में स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरित कर साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय संस्था प्रधान राजेश कुमार ने साक्षरता दिवस पर हरी झंडी दिखाकर बच्चों की साक्षरता रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं महासचिव रितू गढ़वाल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए गरीब बच्चों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां ने डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ाया देने पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अध्यापक प्रमिला देवी, अध्यापक गरिमा देवी सहित विद्यालय में सेंकड़ों छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button