मथुरा

वृंदावन में यमुना का कहर

एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर कालिंदी, घरों में कमर तक पहुंचा पानी

मथुरा। वृंदावन में कालिंदी का कहर वर्ष 2023 के रिकाॅर्ड को तोड़ने के लिए आतुर है। कुछ हिस्से में वर्तमान में 2023 से ज्यादा पानी पहुंच गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में कमर तक आ गया है। जहां एक ओर परिक्रमा मार्ग का आधा रास्ता यमुना के पानी में डूबा है तो अब पानी कात्यायनी माता के मंदिर तक पहुंच गया है। मंदिर में पानी के प्रवेश करने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है। गौरतलब है कि हथिनीकुंड और ओखला बैराज से लगातार छोड़े जा रहे यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण जनजीवन बेहाल है। खादर की कॉलोनियों के बाद अब बाजारों में यमुना के पानी ने कूच करना शुरू कर दिया है। यमुना का पानी कात्यायनी मंदिर तक पहुंच गया है। ज्ञान गुदड़ी में भी चार फीट तक पानी भर गया है। प्रमुख घाटों तो पहले से ही लबालब हो रहे थे कि ऐसे में प्रशासन ने एहतियातन यमुना घाटों की ओर जाने वाले कई मार्ग पर बैरियर लगा दिए हैं। नावों से आवाजाही हो रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने की अपील की जा रही है। 2500 से अधिक लोगों को अब तक निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। जहां भोजन, चिकित्सा और रहने की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि यमुना का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन प्रशासनिक टीमें अपनी ओर से पूरा कार्य कर रही हैं। राहत केंद्रों पर खाने से लेकर पशुओं के हरे चारे का भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button