गोड्डा
बोकारो में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा गोड्डा से खिलाड़ी रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : प्रथम अंडर 18 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शनिवार को गोड्डा जिले की 16 सदस्यीय टीम बोकारो के लिए रवाना हुए। वहीं प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में प्रियांशु भंडारी, चंदन कुमार, बादल कुमार, राजीव रौशन, दिव्य आर्यन, राजीव कुमार, प्रिंस कुमार मंडल, निखिल कुमार, यश कुमार, सुंदरम कुमार, आयुश कुमार मंडल, अंकित कुमार, मोनू कुमार, कृष्णा कुमार, सत्यम कुमार, कोच सह मैनेजर के रूप में शिवम् राज आदि शामिल हैं। वहीं जिला कबड्डी संघ के सचिव दीपक सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। मुख्य कोच सह संघ सचिव ऋषिकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को जोखिम न उठाने की तथा सकारात्मक खेल के प्रदर्शन की सलाह दी।अन्य सभी खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के जीत की कामना की है।


