मॉडल पंचायत उदय नारायणपुर का डीपीआरओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
DPRO inspects Model Panchayat Uday Narayanpur; issues necessary directives regarding arrangements.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत मॉडल पंचायत उदय नारायणपुर का जिला पंचायत राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) प्रीति लता मुर्मू ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप पंचायत में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा विभिन्न मानकों की समीक्षा की।
इस अवसर पर डीपीआरओ ने पंचायत परिसर, अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडल पंचायत की पहचान और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के उपरांत पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पंचायत की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉडल पंचायत से जुड़े प्रत्येक मानक पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए। डीपीआरओ ने कहा कि मॉडल पंचायत का दर्जा बनाए रखना केवल उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप निरन्तर बेहतर कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का संचालन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायत को हर निर्धारित मानक पर खरा उतरना होगा, ताकि मॉडल पंचायत की पहचान बरकरार रहे और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सके। साथ ही सरकारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएसओ अजय कुमार सिंह अन्य समेत एमओआईसीसी डॉ केके मंडल, अंचलाधिकारी सह-प्रभारी बीडीओ अरविंद कुमार बेदिया, बीपीआरओ तेतु राय, बीपीओ अजीत कुमार टुडू, एई जमील अख्तार, जेई जुलियास हसदा, पंचायत मुखिया व बीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।



