मेरठ
हेल्दी फूड एंड न्यूट्रिशन विषय पर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में हेल्दी फूड एंड न्यूट्रिशन विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित चिकित्सक डॉ ज्योति सिंह, क्लिनिकल डाइटीशियन एंड न्यूट्रीशन,आईआईएमटी लाइफ केयर हॉस्पिटल ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार के महत्व तथा अस्वस्थ भोजन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ताज़ी सब्ज़ियाँ, मौसमी फल, दालें, दूध एवं पौष्टिक आहार का नियमित सेवन आवश्यक है।कार्यक्रम में विशेष रूप से कक्षा प्रथम से कक्षा छह के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बच्चों ने डॉक्टर से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य डॉ. मनोज त्यागी ने कहा कि –
“बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वे नियमित रूप से पौष्टिक भोजन करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में सही दिशा देने के लिए प्रयासरत है।”
विद्यालय के एमडी अमित कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रिया द्वारा किया गया।
अंत में कार्यक्रम संयोजिका राधा जोशी ने अतिथि चिकित्सक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।