गोड्डा

पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। स्थानीय गांधी मैदान में स्थित इंडोर स्टेडियम में विधायक प्रदीप यादव के द्वारा गोड्डा अंडर 19 टीम के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैक शूट प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने गोड्डा का मान बढ़ाया है। आपलोंगो ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बी एन सिंह ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उम्मीद है कि आगे भी आपलोग हमारे गोड्डा का नाम रौशन करेंगे। जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस एवं सचिव रंजन कुमार ने विधायक प्रदीप यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनका सहयोग हमेशा खिलाड़ियों को मिलता रहा है। इस सम्मान से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा। कप्तान सौरभ मांझी ने आगे भी बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया। मंच संचालन राजीव भंडारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद अरशी, शिक्षक चुन्ना मंडल, क्रिकेट संघ के सदस्य सनोज कुमार, सरोज कुमार, अंडर 19 टीम के मैनेजर प्रभु व अनंत टेकरीवाल उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button