मेरठ

सीएसआई एमआईईटी ने आयोजित किया एडब्ल्यूएस वीमेन मेंटरशिप प्रोग्राम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। सीएसआई एमआईईटी स्टूडेंट चैप्टर ने 10 सितम्बर 2025 को एडब्ल्यूएस पावर्ड वीमेन मेंटरशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया, लेकिन सामूहिक शिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए एमआईईटी मेरठ स्थित अज़ीम प्रेमजी ब्लॉक के लाइव स्क्रीनिंग की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें से लगभग 150 छात्राएं ऑफलाइन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही सुश्री हेले लोर (सॉल्यूशन आर्किटेक्ट – डेटा एंड एआई, सॉफ्टवेयरवन) का प्रेरक सत्र। उन्होंने एडब्ल्यूएस सेवाओं, सर्टिफिकेशन्स और एआई व क्लाउड टेक्नोलॉजी के संपूर्ण इकोसिस्टम पर अपने अनुभव साझा किए। उनके व्याख्यान ने छात्राओं को करियर अवसरों और प्लेसमेंट की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। सत्र का समापन इंटरैक्टिव डाउट-क्लियरिंग सेगमेंट से हुआ, जिसमें सुश्री लोर ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में डॉ. विकास श्रीवास्तव (एचओडी, सीएसई विभाग), श्री जगबीर सिंह (एडब्ल्यूएस हेड) और विभाग की महिला संकाय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। सीएसआई एमआईईटी टीम—गीतांशी गोयल (प्रेसिडेंट), गौरव अग्रवाल (वाइस प्रेसिडेंट), प्रणव बंसल (कॉन्टेंट हेड), चिराग शर्मा (इवेंट हेड), आर्यन सिंगल (फोटोग्राफी हेड), विश्वेंद्र (एडिटोरियल हेड) और अभय चौधरी (आउटरीच हेड)—ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। यह कार्यक्रम छात्राओं को क्लाउड और एआई के क्षेत्र में अवसर खोजने के लिए प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ और साथ ही एमआईईटी की उद्योग-उन्मुख शिक्षा व छात्र सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button