मुरादाबाद
मुरादाबाद में शराब की दुकानों में केंटीन संचालित करने पर रोक की मांग
अपना दल कमेरावादी ने किया धरना प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया। उन्होंने अंग्रेजी शराब की दुकानों में खुली अवैध कैंटीन बंद कराने की मांग की।
कार्यवाही नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की बात कही
मंडल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि कई शराब की दुकानों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं और नाबालिगों से काम कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह की मिलीभगत के कारण शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है।
यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो अपना दल कमेरावादी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा। धरना और प्रदर्शन में रामोतार सागर, चमन सागर, तौसीफ अहमद, सरफराज हुसैन, इस्लाक हुसैन, बाबू खान, राहुल सागर, अजय सैनी, विनोद सागर, सुदामा सागर, छत्रपाल सागर आदि मौजूद रहे।



