रामपुर शाहबाद
गाली गलौच व मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ग्राम नवीगंज जदीद निवासी पुष्पेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुष्पेंद्र का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला सोनू अधिकतर शराब का सेवन करता है। शराब के नशे में ही उसने गाली गलौज देना शुरू कर दिया।आरोप है कि गाली गलौज देने से मना करने पर सोनू ने बेल्ट निकालकर उसे मारना शुरू कर दिया, जिससे उसके हाथों में कंधे के साथ-साथ पीठ पर भी गुम चोटें आईं। पुष्पेंद्र के अनुसार वह अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंचा और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।



