शामली
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में आगामी 13 सितंबर को जनपद न्यायालय परिसर शामली एट कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला शासकीय अधिवक्ता(क्राइम) संजय चौहान ने बताया कि ये वाहन जनपदभर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य के बारे में जागरूक करेंगे ताकि वादकारी लोक अदालत में पहुंचकर अपने निस्तारित होने योग्य मामलों का निपटारा करा सके। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विवादों का त्वरित समाधान किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार काफिले में आधा दर्जन से अधिक वाहन शामिल है। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों में तैनात न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री व आशाएं मौजूद रही।



