रामपुर शाहबाद
इस्लामनगर सड़क हादसे में शाहाबाद के युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी लवलेश मंगलवार को अपनी ससुराल जनपद बदायूं की तहसील इस्लामनगर के गांव सिटोली दावत खाने गया था। बाइक से वापस लौटते समय मंगलवार की शाम को इस्लामनगर रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दी हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक लवलेश ने अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गया है।



