मथुरा

यूपी के सीएम योगी 19 को आ सकते हैं दीनदयाल धाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा।  फरह के पंंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को मथुरा आ सकते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि दीनदयाल धाम में हर साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मेले का आयोजन होता है। 19 सितंबर को सीएम योगी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वह यहां विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री 2023 के मेले में भी शामिल हो चुके हैं। इधर, सीएम के आगमन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस साल 18 से 21 सितंबर तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किसान एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button