अमरोहा
छात्राओं और शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोप
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला स्थित शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शलभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रधानाचार्य पर छात्राओं और एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील बातें करने का आरोप है। एक महीने से चल रहे इस मामले में कई छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर अश्लीलता का आरोप लगाया था। कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षिका ने भी प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया के साथ बीएसए और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को प्रधानाचार्य को स्कूल से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।



