अमरोहा

अमरोहा में जेई भानुप्रताप को फिर मिली विनियमित क्षेत्र में तैनाती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा। एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनियमित क्षेत्र के जेई को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनके निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया था। अब वह विनियमित क्षेत्र में ज्वाइनिंग के लिए नगर एवं नियोजन विभाग ने फिर से उनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। विगत फरवरी माह में विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंह व उनके एक सहयोगी को दुकान के भवन का नक्शा पास कराने की एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा जेई भानुप्रताप सिंह को निलंबित करते हुए मेरठ कार्यालय से संबद्ध किया गया था। इसके बाद बिजनौर के जेई श्याम बाबू का यहां संबद्धीकरण किया गया था लेकिन विगत जून माह में उनका संबद्धीकरण भी खत्म हो गया। इससे विनियमित क्षेत्र में किसी जेई की तैनाती न होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था। जिससे नक्शा पास कराने वाले आवेदनों की एक लंबी फेहरिस्त कार्यालय में इकट्ठा हो गई थी। इसे देखते हुए डीएम के पत्र पर मंडलायुक्त ने एमडीए के एक जेई का संबद्धीकरण कर दिया था लेकिन अब निलंबन आदेश निरस्त होने के बाद जेई भानुप्रताप सिंह ने अपनी तैनाती के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन नगर एवं नियोजन विभाग से कोई आदेश न होने के कारण उनको ज्वाइन नहीं कराया गया था। मंगलवार की शाम को मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनिल कुमार मिश्र ने जेई भानुप्रताप सिंह को आदेश जारी होने की तिथि से बहाल करते हुए विनियमित क्षेत्र अमरोहा में तैनाती दिए जाने के आदेश जारी कर दिए।
जेई भानुप्रताप सिंह के बहाली व ज्वाइनिंग के आदेश नगर एवं नियोजन विभाग से मिले है। प्रार्थना पत्र मिलने पर ज्वाइन कराया जाएगा। – शशि भूषण पाठक, एसडीएम सदर/ नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button