रामपुर शाहबाद

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना पड़ा भारी पिता पुत्र पर मुकदमा दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बेटी का फोटो वायरल करने वाले युवक व उसके पिता के खिलाफ ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है । ग्राम गदमर पट्टी थाना शाहबाद निवासी सुखबीर पुत्र जगपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर उसकी बेटी का फोटो वायरल करने वाले युवक व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुखबीर के अनुसार 25 दिन पूर्व जब उसकी लड़की अपनी ही दुकान पर बैठी हुई थी तब गांव के ही गौरव ने उसका फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल कर दिया। मामला जब ग्रामीणों के बीच पहुंचा तब ग्रामीणों ने पंचायत कर आपस में समझौता करा दिया था। परंतु सुखबीर के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 10:30 बजे गौरव अपने पिता जयप्रकाश के साथ उसके घर आया और गाली गलौज देने लगा ।गाली देने से मना करने पर दोनों पिता पुत्रों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। पुलिस ने पिता, पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button